तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक युवक घायल

1 Min Read

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के महिंद्रा शो रूम के आगे एक तेज रफ्तार कार बीती रात अनियंत्रित होने के कारण पेड़ से जा टकराई।  इस हादसे में एक युवक घायल हो गया। जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया है।जानकारी के मुताबिक, बीती रात तेज रफ्तार बारिश के चलते जगदलपुर से परपा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। चालक बारिश के चलते सड़क को समझ नहीं पाया। और कार सड़क किनारे पेड़ के बीचोबीच जा टकराई। जिससे कार में सवार हरिनाथ पाठक 42 वर्ष घायल हो गए, जिन्हें मेकाज लाया गया है।

Share This Article