सूरत | राज्य में एक और बड़ी दुर्घटना सामने आई है| सूरत के सचिन पालीगाम में 7 साल पहले बनी 6 मंझिला इमारत के अचानक ढह जाने से लोगों दहशत फैल गई| इस हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जबकि कई लोगों को मलबे में दबे होने की आशंका चलते घटनास्थल पर पहुंची फायर और पुलिस की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं| इस घटना में घायल हुए लोगोंको निकट के प्राइवेट और सूरत के नए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है| इमारत के अचानक ढहने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है| घटना की खबर लगते ही सूरत जिला कलेक्टर समेत महानगर पालिका की टीमें मौके पर पहुंच गईं र बिल्डिंग स्ट्रक्चर के बारे में जांच शुरू की| जानकारी के मुताबिक इस इमारत 32 फ्लैट हैं और इसमें ज्यादातर श्रमिक परिवार किराये पर रहते थे| फिलहाल कितने लोग मलबे के नीचे दबे हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है| सूरत फायर विभाग और पुलिस के अलावा एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में लगी हुई हैं|
गुजरात में एक और बड़ी दुर्घटना, सूरत में 7 साल पहले बनी 6 मंझिला इमारत ढही

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

