अहमदाबाद | गुजरात की जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है| गुजरात गैस कंपनी ने भीषण महंगाई के बीच सीएनजी की कीमत में एक रुपए की वृद्धि कर दी है| इस मूल्य वृद्धि का सीधा बोझ सीएनजी वाहन चालकों पर पड़ेगा| अब तक प्रति किलो सीएनजी रु. 74.26 में मिलती थी| एक रुपया बढ़ने के बाद प्रति किलो सीएनजी के लिए अब रु. 75.26 चुकाने होंगे| इस मूल्य वृद्धि का बोझ सीएनजी वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा| खासकर गुजरातभर में चलती ऑटो रिक्शा चालकों पर बोझ बढ़ेगा| जिसकी वजह से ऑटो रिक्शा के किराए में वृद्धि होगी और उसका असर यात्रियों पर होगा| दूसरी ओर मोरबी के सिरामिक उद्योग में उपयोग की जाती प्राकृतिक गैस की कीमत में वृद्धि की गई है| गुजरात गैस कंपनी ने इसकी कीमतों में रु 2.07 की वृद्धि की है| सिरामिक उद्योग को पहले रु. 42.61 में मिलता था| अब इसके लिए रु. 44.68 चुकाने होंगे|
गुजरात में एक रुपया महंगा हुआ सीएनजी, 75.26 रुपए हुआ नया रेट

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

