छेड़खानी से परेशान महिला ने युवक का गुप्तांग काटा 

1 Min Read

सीतामढ़ी । यहां डुमरा थाना क्षेत्र में छेड़खानी से परेशान महिला ने एक युवक का गुप्तांग काट दिया। बड़हरवा गांव में शनिवार सुबह यह घटना हुई। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। जख्मी युवक को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है। इसकी जांच एवं कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने तक युवक की पहचान को गुप्त रखा जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि जख्मी व्यक्ति को शहर के किसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। ऑपरेशन के बाद ही स्थिति में सुधार की संभावना है। इस घटना के संबंध में दोनों तरफ से अभी तक पुलिस में लिखित शिकायत नहीं की गई है। स्थानीय लोगों से पुलिस तक बात पहुंची है। आरोपी एक विवाहित महिला का काफी दिनों से पीछा कर रहा था। उसकी छेड़खानी से महिला आजिज हो चुकी थी। लोकलाज के चलते वह कुछ कर नहीं पाती थी। लिहाजा उसने यह खौफनाक कदम उठाया। महिला ने सुबह ही आरोपी को अपने पास बुलाया। उसे लगा कि महिला उसके झांसे में आ चुकी है।

Share This Article