रायपुर रेलवे स्टेशन में बिस्किट चोरी करने पर दर्दनाक सजा, पैरों को कपड़े से बांधा, फिर घसीटते ले गए

1 Min Read

रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन में बिस्किट चोरी करने के आरोप में एक युवक को कैंटीन के कर्मचारियों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसके पैरों को कपड़े से बांधकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा।स्‍टेशन पर मौजूद वहां किसी यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने पर रायपुर जीआरपी हरकत में आया। जीआरपी ने इस घटना को अंजाम देने वाले चार कैंटीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, यह घटना रायपुर रेलवे स्‍टेशन की है। यहां एक युवक ने रेलवे कैंटीन से एक बिस्किट का पैकेट चुरा लिया। कैंटीन कर्मचारियों ने युवक को बिस्किट चोरी करते हुए देखा तो उसे पकड़ लिया। कैंटीन कर्मचारियों ने पहले उस युवक के पैर को कपड़े से बांधकर प्‍लेटफार्म पर घसीटा। इसके बाद कैंटीन कर्मचारियों ने युवक की डंडे से पिटाई की।

इस दौरान प्‍लेटफार्म पर मौजूद किसी शख्‍स ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जोकि सोशल मीडिया में वायरल हो गया। यह वायरल वीडियो तक रायपुर जीआरपी के पास भी जा पहुंचा। जीआरपी ने तुरंत एक्‍शन लेते हुए कैंटीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।

Share This Article