भोपाल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गुरुवार को मालवा की धरती उज्जैन आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। राष्ट्रपति के सम्मान में रेड कारपेट बिछाया गया। राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मिनिस्टर इन वेटिंग उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने की। राष्ट्रपति का स्वागत महापौर मुकेश टटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक जितेंद्र पंड्या, विधायक सतीश मालवीय सहित बहादुर सिंह बोरमुंडला, विवेक जोशी, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने भी किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उज्जैन आगमन पर आत्मीय स्वागत

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

