बिहार के 5 जिलों के लिए मौसम बिगड़ने का अलर्ट, रहें सावधान

2 Min Read

राजधानी समेत प्रदेश में दो दिनों बाद वर्षा में तेजी आने की संभावना है। 23 से 27 सितंबर तक पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में बारिश के आसार है। अभी दो दिनों तक मौसम शुष्क बने होने के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके कारण सुबह और शाम में लोगों को मौसम सुहाना लगेगा।

बिहार के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को बिहार के 5 जिलों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। जिन जिलों में बारिश होनी है, उनमें पटना, गोपालगंज, सिवान, सारण, छपरा और पूर्वी चंपारण शामिल हैं। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। किसानों  से भी सावधान रहने की अपील की गई है।

तापमान में आ सकती है गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन दिनों बाद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

शुक्रवार को कैसा रहा मौसम

शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में धूप और बादल का आना-जाना लगा रहा। पटना के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 34.9 डिग्री सेल्सियस जबकि 38.7 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना सहित 18 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Share This Article