धमतरी। आज ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिले के वनांचल नगरी के ग्राम फरसियां में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आसपास के विभिन्न गांव के ग्रामीणजन अपनी-अपनी मांग, समस्या, शिकायतों के आवेदन लेकर पहुंचे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर ग्रामीणों की समस्या, मांग एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनका निराकरण किया। इसके साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। शिविर में स्वास्थ्य और आयुर्वेद विभाग द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गईं। इस अवसर पर शिविर में पशु चिकित्सा विभाग सूकर पालन संबंधी आवेदन सहित बैल जोड़ी मांग संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। वहीं क्रेडा विभाग को सोलर लाईट की मांग संबंधी आवेदन मिले। खेल विभाग द्वारा कुश्ती में कैरियर बनाने, फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी सहित अन्य खेलों की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा फसल चक्र परिवर्तन करने, फसलों की पैदावार और जैविक खेती के संबंध में बारिकी से बताया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत नगरी की अध्यक्ष श्रीमती दिनेश्वरी नेताम, सरपंच श्रीमती मीणा देवी शांडिल्य, अन्य जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सहित अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मिले 321 आवेदनों में से 228 का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा 89 आवेदनों के निराकरण के लिए समय सीमा दी गई। इनमें सर्वाधिक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 220 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 168 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसी तरह राजस्व विभाग को मिले 38 में से 33 आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल में किया गया। शिविर में विद्युत विभाग को 10, पशु चिकित्सा विभाग को 9, महिला एवं बाल विकास विभाग और जल संसाधन विभाग को 5-5, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को, वन विभाग को 4-4, आदिवासी विकास विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य, नगर पंचायत नगरी को 3-3 आवेदन प्राप्त हुए।
वनांचल नगरी के फरसियां में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

