उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जयंती पर गांधी जी को किया नमन

1 Min Read

रायपुर :  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बिलासपुर कलेक्टोरेट परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास़्त्री की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान और कलेक्टर अवनीश शरण ने भी माल्यार्पण कर महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया।

Share This Article