मेघालय में बाढ़ से 10 की मौत

1 Min Read

नई दिल्ली । मेघालय के साउथ गारो हिल्स जिले में तेज बारिश के बाद आई बाढ़ से 24 घंटे 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 7 लोग एक ही परिवार के थे। इसके बाद गसुआपारा में लैंडस्लाइड हुई।  वहीं नेपाल में तेज बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश के महराजगंज में 20 से ज्यादा गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं। इससे करीब 50 हजार लोग प्रभावित हैं। इन गावों के स्कूल-कॉलेज और सडक़ें भी डूब चुकी हैं। गोरखपुर में भी 29 गांव बाढ़ में डूबे हैं।
उधर, पंजाब के लुधियाना में शनिवार देर रात आई आंधी आने से दुर्गा पंडाल गिर गया। इससे 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग भी घायल हुए हैं। पंडाल के गिरने से मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति खंडित हो गई। आंधी में कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की भी सूचना है।

Share This Article