साइबर ठगों ने डेढ़ करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन किया,105 संदिग्ध खातों के खिलाफ अपराध दर्ज

admin
1 Min Read

भिलाई: सुपेला थाना पुलिस ने फेडरल बैंक के 105 खातों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक साइबर जालसाजों ने इन खातों से 1 करोड़ 5 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया है। इन खातों की जांच की जा रही है। सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि देशभर में साइबर जालसाज सक्रिय हैं। उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र का साइबर पोर्टल है, जिसके जरिए साइबर जालसाजों के खातों पर नजर रखी जाती है। 

इसी कड़ी में गृह मंत्रालय के आदेश पर फेडरेशन बैंक के 105 बैंक खाते संदिग्ध पाए गए। जिनमें अलग-अलग राज्यों से पैसों का ट्रांजेक्शन किया गया है। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। खाता किसके नाम पर है, उस व्यक्ति को ट्रांजेक्शन की जानकारी है या नहीं, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

111 खाते संदिग्ध 

मोहन नगर थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि कर्नाटक बैंक में 111 खाते संदिग्ध मिले। इसमें 86 लाख 35 हजार रुपए का लेनदेन हुआ है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

Share This Article