हल्द्वानी हिंसा: बवाल करने वाले 60 से अधिक उपद्रवी हिरासत में…

admin
1 Min Read

हल्वानी: बनफूलपुरा में  अवैध मदरसे और धार्मिक स्थल तोड़ने के दौरान भड़की हिंसा मामले में सूत्रों की मानें तो 60 से ऊपर दंगाईयों को हिरासत में लिया है। इसमें क्षेत्र दंगा भड़काने वाले मुख्य आरोपी भी है। बता दे कि बनभूलपुरा मामले में मुख्य सचिव ने कुमांऊ आयुक्त को जांच सौंपी है। वहीं पुलिस अब वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर हर दंगाई तक पहुंच रही है। पुलिस ने भारी फोर्स के साथ सर्च ऑपरेशन चलाकर दो निर्वतमान पार्षद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 60 लोग हिरासत में भी लिए गए हैं। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं।

शनिवार को हिंसाग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा में पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि हिंसा मामले में निवर्तमान पार्षद महबूब आलम, निवर्तमान पार्षद जीशान, सपा नेता अरशद अयूब, असलम चौधरी और सपा नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के भाई जावेद सिद्दीकी को भी गिरफ्तार किया है।

Share This Article