Uttarakhand weather Update: फिर बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

admin
1 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट लेने वाला है। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है दिन में चटख धूप खिलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 18 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 16-17 फरवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है।उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 2500-3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हो सकता है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले क्षेत्रों में भी बादल मंडराने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

 

Share This Article