हल्द्वानी हिंसा: मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार, एसएसपी नैनीताल ने की पुष्टि

admin
1 Min Read

देहरादून/हल्द्वानी: हल्द्वानी बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता नीलेश आनंद भरणे ने इसकी पुष्टि की है।

 डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस टीम को 50 हजार के इनाम की घोषणा की है। आज 2 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 81 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि हिंसा के आरोप में मलिक की कुर्की हो चुकी है।

 

Share This Article