Uttarakhand weather Update: इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

admin
1 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार को भी मौसम बदला रहने का अनुमान है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।  इन जिलों में 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पर्वतीय जिलों में बर्फबारी का असर निचले इलाकों में भी दिखाई देगा। देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार और गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा।

Share This Article