Uttarakhand weather Update: इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

admin
1 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड में  एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। दून में बुधवार को सुबह से ही धूप और बादलों की आंख मिचौनी चलती रही। ऊंचाई वाले इलाकों में चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ रही हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को यूएसनगर और हरिद्वार को छोड़कर अन्य पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है।विभाग ने इसका येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत और नैनीताल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। जबकि, आसपास के निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने व ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article