Uttarakhand weather Update: इन इलाकों में फिर हुई बर्फबारी

admin
1 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। दोपहर में गर्मी सता रही है तो रात के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है।

सोमवार को भी दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के अलावा अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई।  निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है। बारिश और बर्फबारी से चमोली जनपद में फिर से ठंड लौट आई है।

जानकारी के अनुसार हेमकुंड साहिब में करीब 10 फीट बर्फ जम गई है। घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक यात्रा का पैदल मार्ग भी बर्फ से ढका हुआ है।

 

Share This Article