Uttarakhand weather Update: इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

admin
1 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। दोपहर में गर्मी सता रही है तो रात के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में होली पर्व से पहले गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार  21 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। जबकि आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।  मैदानी इलाकों में आंशिक तौर पर बादल और झोंकेंदार हवाएं चलने की संभावना है।

22 मार्च को राज्य के पिथौरागढ़ , बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी , अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत जिले में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी के आसार है।  मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही कुछ स्थानों में हल्की बारिश भी हो सकती है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article