Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, यहाँ देखिए

admin
1 Min Read

देहरादून: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रांतीय कमेटी के प्रस्ताव पर हाई कमान ने राज्य मे 40 स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।

पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्ढा सहित कई वरिष्ठ नेता चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। लिस्ट में अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मनोज तिवारी, शिवराज सिंह चौहान, हेमा मालिनी समेत 40 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं।

Share This Article