देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व मे देवभूमि उत्तराण्ड की महान जनता ने जिस शालीनता से लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराया उसके लिए उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी प्रदेश की जनता, मतदाता तथा मतदान में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सुरक्षा बलों के जवानों को बधाई और धन्यवाद देती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए केन्द्रीय निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, स्थानीय शासन-प्रशासन तथा मतदान में लगे कर्मचारियों का भी शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आभार प्रकट करते हुए बधाई दी है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि प्रदेशभर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्राप्त मतदान के रूझानों तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रति मतदाता के उत्साहपूर्ण व्यवहार से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत हांसिल होगा जिससे देश एवं प्रदेश में समावेशी सतत् विकास के संकल्प को आगे बढ़ाया जा सके।
कांग्रेस पार्टी को हांसिल होगा भारी बहुमत : करन माहरा

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

