कांग्रेस नेताओं ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

admin
1 Min Read

देहरादून। आज कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने नेतृत्व मे टिहरी लोक सभा क्षेत्र के लिए बनाए गए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने वाले कांग्रेस नेताओं मे प्रदेश चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई विकास नेगी, प्रवक्ता सुलेमान अंसारी, प्रवक्ता मोहन काला, प्रदेश युवा कांग्रेस नेता विकास नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। देहरादून डीएम श्रीमती सोनिका एवं सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून से मतगणना से संबंधित जानकारी साझा की।

Share This Article