देहरादून 24 अप्रैल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राजभवन देहरादून के वर्चुअल टूर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी उपस्थित रहे। राजभवन के इस वर्चुअल टूर के माध्यम से लोगों को राजभवन परिसर स्थित बोनसाई गार्डन, नक्षत्र वाटिका, राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर, राजभवन आरोग्यधाम, राजलक्ष्मी गौशाला और पुस्तकालय के डिजिटल भ्रमण का अनुभव मिलेगा। यह वर्चुअल टूर दर्शकों को राजभवन देहरादून के विविध और सुंदर प्राकृतिक दृश्यों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। वर्चुअल टूर राजभवन द्वारा यूपीईएस विश्वविद्यालय के सहयोग से तैयार किया गया, जो राजभवन की वेबसाईट governoruk.gov.in पर जाकर देखा जा सकेगा। वर्चुअल टूर के वीडियो संदेश में राज्यपाल ने कहा ‘‘राजभवन देहरादून एक ऐतिहासिक स्थान होने के साथ-साथ अपनी आकर्षक वास्तुकला और सुंदर बगीचों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ का शांतिपूर्ण और निश्चल वातावरण आगंतुकों को अत्यंत प्रभावित करेगा। वर्तमान समय तकनीक और आधुनिकता का समय है। एआई के माध्यम से पूरे विश्व में एक नई क्रांति का प्रारम्भ हुआ है। एआई भविष्य की बात नहीं है बल्कि यह वर्तमान में हमारे आस-पास अपनी महत्वपूर्ण जगह बना रहा है। हमें भी समय की गति के साथ अपने कदम बढ़ाते रहना चाहिए, इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम राजभवन में एआई के माध्यम से विभिन्न नए प्रयोग कर रहे हैं, यह वर्चुअल टूर उन्हीं प्रयासों में से एक है। हम चाहते हैं कि सभी देश व प्रदेशवासी राजभवन देहरादून की गौरवशाली विरासत और हमारे नवाचार प्रयोगों से खुद को जोड़ सकें और साथ ही अपने अनुभव भी साझा कर सकें।’’ कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति को अपने तीस माह (ढाई वर्ष) के कार्यकाल पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘‘कर्तव्य पथ पर अग्रसर…… देवभूमि में सेवा के तीस माह’’ भेंट की। इस कॉफी टेबल बुक में राज्यपाल के ढाई साल के कार्यकाल से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी और फोटोग्राफ्स का संकलन किया गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने इससे पूर्व राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस भदौरिया, यूपीईएस के कुलपति प्रो. श्रीराम शर्मा, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ प्रोग्रामर विरेंद्र सिंह पुंडीर, प्रो. पंकज बडोनी आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति ने किया राजभवन देहरादून के वर्चुअल टूर का लोकार्पण

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

