वर्ग विशेष के वोट के लिए किसी भी स्तर तक जाना कांग्रेस की नीति

admin
1 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, वर्ग विशेष के वोट बैंक के लिए किसी भी स्तर तक जाना कांग्रेस की नीति रही है, लेकिन इस बार चुनाव में देश की राष्ट्रवादी जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अपनी सोच देश के सामने रखी थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक वर्ग विशेष के लोगों का है। उन्होंने कहा कि ये इनकी तुष्टीकरण की नीति, वोट बैंक की राजनीति है। कांग्रेस का अपना विकास व सबका विनाश की रीति है। देश की जनता इसे भलीभांति समझ रही है।देश आज आगे बढ़ गया है। देश आज समान नागरिक संहिता, समान अधिकारों की बात कर रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की बात कर रहा है। ये देश को फिर से पीछे ले जाना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता मोदी के साथ खड़ी है। प्रचंड बहुमत, ऐतिहासिक मतों से देश की जनता का गठबंधन मोदी जी से हो चुका है। वह विजयश्री होंगे और फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

Share This Article