देहरादून। प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर स्थानीय नारी शिल्प इंटर कॉलेज चकराता रोड में एक विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया। प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत ने बताया कि कैंप में एक वृद्ध व्यक्ति जिसकी स्कूटी चलाते समय दुर्घटना होने पर घायल हो गए थे। उस व्यक्ति की मदद करने वाले मयंक अग्रवाल को इस कैंप में सम्मानित किया गया। कैंप के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सिविल जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर्ष यादव थे। कार्यक्रम में सचिव द्वारा सरकारों के प्रकार संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार नशे के दुष्प्रभाव साइबर अपराध एवं ऑनलाइन फ्रॉड आदि के विषय में छात्रों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सचिव द्वारा अंत में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले मयंक अग्रवाल को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित जीजीआइसी की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमलता बधाई ने आयोजकों का आभार व्यक्त हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। ट्रैफिक विभाग से आए निरीक्षक नरेश भोरयाल ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए बताया कि हमें घायल व्यक्ति की मदद अवश्य करनी चाहिए। वृद्ध व्यक्ति की मदद करने वाले मयंक अग्रवाल ने भी छात्राऔ का आह्वान किया कि हमें किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने में घबराना या डरना नहीं चाहिए क्योंकि आपका प्रयास किसी की भी जान बचा सकता है। प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत ने छात्राओ का आह्वान किया कि घायल की मदद करने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए साथ ही उन्होंने ड्यूटी के दौरान आने वाले प्रकरणों का भी कैंप में जिक्र किया। श्री रावत ने उपस्थित लोगों को 11 में 2024 को होने वाले लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी। जिस व्यक्ति का की दुर्घटना में चोट लगी थी उनकी पुत्री आकांक्षा ने मयंक को शाल उढाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने एक अत्यंत मनमोहक जौनसारी नृतय प्रस्तुत किया। कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती मोना वाली द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद किया। इस अवसर पर कॉलेज की 15 शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित थी।
नारी शिल्प इंटर कॉलेज में आयोजन किया गया साक्षरता कैंप

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

