देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर भगवान परशुराम की प्रतिमा के लोकार्पण और जन्म उत्सव कार्यक्रम 10 मई वैशाक शुक्ल तृतीया /अक्षय तृतीया संवत 2081 सम्बंधित प्रेस क्लब मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता मे समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा की अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति दस वर्षो से समाजिक व धार्मिक आयोजन कर जन जागरण व जनकल्याण के कार्य कर रही है। समिति द्वारा गत वर्ष 2023 को भगवान परशुराम जन्म उत्सव के कार्यक्रम मे भगवान परशुराम चौक देहरादून मे बनाने की नीव रखते हुए खुले मंच से नगर निगम देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा से चौक निर्माण मे शासन प्रशासन के सहयोग का आह्वान किया था। चिरंजीवी भगवान परशुराम का जन्म उत्सव 2024 ब्राह्मण समाज मे स्वर्ण अक्षरों मे अंकित होगा देवभूमि की राजधानी देहरादून मे प्रथम भगवान परशुराम चौक अस्तित्व मे आ रहा है। नगर निगम देहरादून की अंतिम बोर्ड बैठक नवम्बर 2023 मे मेयर सुनील उनियाल गामा व समस्त पार्षद गणों के सहयोग से फवरा चौक नेहरू कालोनी को भगवान परशुराम चौक घोषित किया गया। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने फवारा पार्क पर भगवान परशुराम की प्रतिमा, प्रतीक चिन्ह, धर्म ध्वजा व बोर्ड लगाने की सहमति समिति को प्रदान की। पीडब्लूडी ने चौक पर बोर्ड लगाने की सहमति प्रदान की। 10 मई को परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज मुख्य अतिथि के रूप मे भगवान परशुराम की नवीन प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। भगवान परशुराम जी की स्वर्ण आभा की प्रतिमा के लोकार्पण से पूर्व प्रातः 8 बजे सनातन धर्म मंदिर नेहरू कालोनी देहरादून पर देवभूमि की चारधाम यात्रा की कुशलता के लिए हवन होगा। प्रातः 10:30 बजे से पंडित बलराम शर्मा जी मधुर भजनो से प्रभु का गुणगान करेंगे, सम्मानित मुख्य अतिथि जी जनता को अपने आशीष वचनों से सम्बोधित करेंगे व अन्य अतिथिगण भी अपने विचार रखेंगे। दोपहर 1 बजे से भंडारा प्रसाद की व्यवस्था रहेंगी। प्रेस वार्ता मे समिति संरक्षक रामनरेश शर्मा, पवन शर्मा, सुनील उनियाल गामा, लालचंद शर्मा, श्रीमती आभा बड़थवाल, अरुण कुमार शर्मा, रूचि शर्मा, वासु वशिष्ठ, डॉ अजय वशिष्ठ, एसके शर्मा, रामगोपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, डीके शर्मा, मधुसूदन सुंदरियाल, अभय उनियाल, अनुराग गौड, संजय मिश्रा, रितेश शर्मा, राजेश शर्मा, विवेक कौशिक आदि सम्मलित रहे।
10 मई को होगा भगवान परशुराम की नवीन प्रतिमा का लोकार्पण

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

