पुलिस ने लगाए यात्रा मार्ग पर फ्लेक्स बोर्ड

admin
1 Min Read

देहरादून। ऋषिकेश पुलिस के द्वारा चार धाम यात्रा मार्ग पर यात्री,पर्यटकों की सुविधा के लिए जगह-जगह फ्लेक्स बोर्ड लगाये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के द्वारा आगामी चार धाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत संपूर्ण यात्रा मार्ग पर जगह-जगह चार धाम रूट की जानकारी के लिए फ्लेक्स बोर्ड लगाने हेतु आदेशित किया गया था, जिसके क्रम में आज ऋषिकेश पुलिस के द्वारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत समस्त चार धाम यात्रा मार्ग पर आने वाले यात्री, पर्यटको की सुविधा के लिए जगह-जगह चार धाम रूट के फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए, जिससे यात्रा में आने जाने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़े तथा यात्रा मार्ग की जानकारी प्राप्त हो सके।

Share This Article