देहरादून/नई दिल्ली, 09 मई। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार शाम को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में बुराड़ी में आयोजित जनसभा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के साथ जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बड़ी संख्या में आई जनता से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमन्त्री बनाने के लिए आगामी 25 मई को अधिक से अधिक मतदान करने की लोगों से अपील भी की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा दिल्ली की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से स्पष्ट है कि इस चुनाव में आम जनमानस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों पर मुहर लगाते हुए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा मोदी जो कहते हैं वह करते हैं और यही कारण है कि देश की जनता अबकी बार 400 पार के संकल्प को सिद्ध करने जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों में भाजपा एक नया इतिहास बनाने जा रही है। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष पूनम चौहान जिला अध्यक्ष नवीन त्यागी, कार्यालय प्रभारी विष्णु मित्तल, विधायक अजय महावर, राजा इकबाल, सहसंयोजक सतवीर, राजेश शुक्ला, मोहन गोयल, मनोज गर्ग, ओम प्रकाश, जिला महामंत्री गुलाब सिंह राठौर, राजकुमार, राहुल गौड़, महक सिंह आदि उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

