युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

admin
1 Min Read

देहरादून। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति दून पुलिस गंभीर नज़र आ रहीं हैं। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 22 जून को वादिनी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया की ललित नाम के व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा इस संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध सख्या 200/24 धारा 376/323/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया। अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज अभियुक्त ललित बिष्ट उर्फ शुभम पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी श्यामपुर राणा चौक, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र 34 वर्ष को मोहकमपुर हरीपुर नवादा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Share This Article