पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

admin
1 Min Read

चमोली। चारधाम यात्रा के सकुशल संचालन एवं श्री बद्रीनाथ जी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु, पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली श्री बद्रीनाथ पुलिस ने होटल, लॉज, धर्मशालाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल, लॉज,धर्मशाला, होम स्टे आदि में रुके व्यक्तियों के संबंध में जानकारी ली गयी। समस्त होटल, लॉज, धर्मशाला संचालकों को अपने-अपने होटल में आने वाले नागरिकों का विवरण रजिस्टर में पूर्ण रूप से इंद्राज करने और उनकी आईडी को प्रॉपर रूप से चेक कर उनके रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की हिदायत दी गयी व सुरक्षा के दृष्टिगत होटलों आदि में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्टोरेज को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

Share This Article