देहरादून 06 जुलाई। राजभवन ऑडिटोरियम में आज समस्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों हेतु परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कार्मिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों की व्यक्तिगत एवं कार्यालय संबंधी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उपस्थित कई सदस्यों द्वारा राज्यपाल को अपनी व्यक्तिगत एवं कार्यालयी समस्याओं से अवगत कराया गया। राज्यपाल द्वारा उन समस्याओं के निदान का आश्वासन देते हुए उन समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया गया। राज्यपाल ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि राजभवन में कार्य करने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एक परिवार के रूप में हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य की समस्या मेरी समस्या है जिनका निदान करना मेरी प्राथमिकताओं में रहेगा। राज्यपाल ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कार्मिक राजभवन की गरिमा, सम्मान एवं प्रतिष्ठा के अनुसार अपना व्यवहार बनाए रखें एवं निष्ठा से कार्यों का संपादन करें। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि सभी कर्मी बड़ी शिद्दत एवं मनोयोग से कार्य करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक शासकीय कार्मिक अपने कार्यों को पूरी श्रद्धा एवं ईमानदारी से करते हुए अपने कार्यों में उत्कृष्टता लाएं और अपने उत्तरदायित्वों के प्रति खरा उतरने का प्रयास करें। प्रत्येक कार्मिक अपनी जिम्मेदारी को समझें और अच्छे तरीके से अपने कार्यों का संपादन करते रहें। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन कर्मियों के परिवारों की सुविधा के मद्देनजर परिसर में फैमली वेलफेयर सेंटर बनाया जा रहा है जिसमें राजभवन में कार्यरत कार्मिकों के बच्चों एवं महिलाओं को विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार प्रशिक्षण भी दिए जायेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि राजभवन के किसी भी कार्मिक या उनके परिजनों को शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो निःसंकोच बता सकते हैं, उन्होंने कार्मिकों से अपील की कि अपना एवं अपने परिजनों का शैक्षणिक स्तर बढ़ाते रहें जिसके लिए पूरा सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन ने कहा कि राज्यपाल की प्रेरणा से परिवार मिलन कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है। इसके माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी बात सीधे अपने मुखिया तक पहुंचाने का मंच मिलता है। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, विधि परामर्शी श्री राज्यपाल अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव श्री राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया, वित्त नियंत्रक श्री राज्यपाल डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।
राजभवन में आयोजित किया गया परिवार मिलन कार्यक्रम

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

