कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 से वार्ड नंबर 26 तक एडीबी द्वारा बिछाई जाने वाली पेयजल लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया खोह एवं सुखरो नदी के बीच को 22 डिस्ट्रिक्ट मीटरिंग एरिया (डीएमए) में बांटा गया है। उन्होंने बताया उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा 373 करोड़ की लागत से बन रही पेयजल आपूर्ति योजना के अंतर्गत लगभग 300 किलोमीटर की जल वितरण प्रणाली, 4 ट्यूबवेल, 4 ओवर हेड टैंक बनने है और 18 वर्ष तक रख रखाव करना है। इस योजना पर कार्य शुरू हो चुका है। आज विधानसभा अध्यक्ष ने आधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। ऋतु खण्डूडी ने बताया कोटद्वार महाविद्यालय में ट्यूबवेल के साथ ही 800kl का ओवर हेड टैंक, घराट पर 2100kl का ओवर हेड टैंक, बलभद्रपुर में 800kl का ओवर हेड टैंक तथा जिला परिषद में 650kl का ओवर हेड टैंक का कार्य होना है जिसमें कई जगह कार्य शुरू हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया की इस योजना से सभी क्षेत्रवासियों को आने वाले कई दशकों कोटद्वार में पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर जतिन सिंह सैनी, सहायक अभियंता लोकेश कुमार, टाटा कंसल्टेंसी से कंस्ट्रक्शन मैनेजर नरेंद्र सिंह, पार्षद कमल नेगी, कुलदीप अग्रवाल, नीना बैंजवाल, आशा बलूनी, कुसुम पटवाल, लगन वेदी, संजीव थपलियाल आदि लोग उपस्थित रहे ।
विधानसभा अध्यक्ष ने किया पेयजल लाइन का स्थलीय निरीक्षण

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

