देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विश्व की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी है। आजादी के आन्दोलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सबसे बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में सबसे अग्रणी भूमिका निभाई थी। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास बलिदान का रहा है। देश की आजादी से लेकर आज तक उसने हमेंशा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये हैं। स्व. राजीव गांधी ने जहां एक ओर देश में सूचना क्रांति लाकर आधुनिक भारत का निर्माण करने में अपना अमूल्य योगदान दिया वहीं 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाकर मुख्यधारा में शामिल किया तथा संविधान में संशोधन कर पंचायतों को अधिकार सम्पन्न बनाकर भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल की थी। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट, मोहन भंडारी, नवीन रमोला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष शुभम चौधरी, कार्तिक विरला, डीएवी छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश कोर्डिनेटर प्रदीप रावत, राबिन त्यागी, हरिओम, गौरव, लक्की राणा, मीडिया कोर्डिनेटर देवेश उनियाल, अभिषेक कठैत, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चमोली, मोहन काला, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी आदि नेतागण एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी के आह्रवान पर चलाये जा रहे वृक्षा रोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा 14 सूत्रीय शपथ पत्र भी पढ़ा गया।
बलिदान का रहा कांग्रेस पार्टी का इतिहास : करन

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

