सराहनीय सेवा के लिये पदक से सम्मानित होंगे पुलिस अधिकारी

admin
1 Min Read

देहरादून, 14 अगस्त। भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिये पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। उत्तराखण्ड राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने समस्त पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी।
सराहनीय सेवा के लिये पदक :-
1. श्रीमती नीरू गर्ग पुलिस महानिरीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखण्ड।
2. जगत राम पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, पुलिस दूरसंचार मुख्यालय उत्तराखण्ड।
3. श्रीमती सरिता डोबाल अपर पुलिस अधीक्षक, जीआरपी उत्तराखण्ड।
4. ऋषि बल्लभ कोठियाल अपर उप निरीक्षक स.पु., पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड।
5. हरक सिंह, दलनायक एसडीआरएफ उत्तराखण्ड।
6. दिगम्बर प्रसाद लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून।
7. प्रबोधन सिंह नेगी लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून।

Share This Article