देहरादून 24 अगस्त। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की अध्यक्षता एवं उत्तराखण्ड सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी शुजा गांधी जी की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश एवं जिला सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी शुजा गांधी ने सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबको सोशल मीडिया में कांग्रेस पाटी की आवाज मजबूती और निडरता के साथ उठाना है। उन्होंने कहा जिस तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. मलिकाअर्जुन खड़गे और हम सबके नेता राहुल गांधी जी लगातार ग़रीबो, महिलाओं, निसहाय, बेरोजगारी, बेतहाशा महंगाई के खिलाफ केन्द्र सरकार के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। आप और हमें भी अपनी आवाज बुलन्द करनी है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया. विभाग के अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि सोशल मीडिया विभाग राज्य में डिजिटल मेंबरशिप आरम्भ कर रही है जिसके माध्यम से एक लाख लोगों का सीधे पार्टी से जोड़ा जायेगा। नेगी ने कहा कि प्रदेश सोशल मीडिया के पदाधिकारियों ने लोकसभा व उपचुनाव में निडरता के साथ काम किया। उसके लिए मैं सबका धन्यवाद करता हॅू। उन्होंने सभी प्रदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सबने डिजिटल मेंबरशिप के माध्यम से अपने-अपने जिला मुख्यालयों में अधिक से अधिक सदस्य बनाने है। नेगी ने नगर निकाय चुनावों के लिए भी तैयारी करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लगातार नगर निकाय चुनावों को टालने की कोशिश कर रही है आप सबने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को भी जनता के सामने मजबूती के साथ उठाने का काम करना है। महिलाओं के साथ लगातार हो रहे बलात्कार, उत्पीड़न एवं अत्याचारों से भाजपा सरकार की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा खोखला सावित हुआ है। आये दिन रोज कहीं ना कहीं से महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार से देवभूमि कलंकित हो रही है। इसका जबाव भाजपा सरकार को जनता को देना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी, महामंत्री याकूब सिद्विकी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, राष्ट्रीय संयोजक एनएसयूआई अजय रावत, गिरिराज किशोर, मधुसूदन सन्दरियाल, अंशु सक्सेना, मनोज रावत, अंकित रस्तोगी, बलजीत सिंह, गुल मोहम्मद, नीरज अग्रवाल, विनय, सुरेश आर्य,सुनील थपलियाल आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस एक लाख लोगो को डिजिटल मेम्बरशिप के माध्यम से जोड़ेगी : विकास नेगी

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

