शिव सेना महिला प्रदेश अध्यक्ष ने की जिलाधिकारी से मुलाकात

admin
1 Min Read

देहरादून, 06 सितंबर। शिव सेना महिला प्रदेश अध्यक्ष ने राजधानी देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी से मुलाकात की और उनसे देहरादून शहर की जन समस्याओं के विषय में विचार विमर्श किया। आज प्रातः 11:30 बजे शिव सेना की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह एवम जिलाध्यक्ष श्रीमती निशा मेहरा ने देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी साविन बंसल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शिव सेना की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल सिंह ने जिले की जनसमस्याओं के लिए जिलाधिकारी से वार्ता करी। जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्दी समस्याओं के निवारण के लिए कार्य किए जायेंगे।

Share This Article