देहरादून 25 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के 923 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम किए गए. महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा धर्मपुर विधानसभा के केदार नगर मंडल में कई बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के महान विचारक संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम किए एवं कोटि-कोटि नमन करते हुए महानगर अध्यक्ष ने अवगत कराया की भारतीय जनता पार्टी आज विश्व में अपनी एक नई पहचान बनाए हुए हैं इसका श्रेय हम सब के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जाता है आज उनके विचारों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी निरंतर समाज को एक नई दिशा देने का काम करते हुए आगे बढ़ रही है। मसूरी विधानसभा के श्री देवसुमन नगर मंडल के धोरन वार्ड में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय ने भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अनुसार अंतोदय के मानक पर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के प्रत्येक व्यक्ति के विकास और समृद्धि की ओर उनका महत्वपूर्ण ध्यान रहता है। आज भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पंडित जी के ही विचारों से प्रेरित होकर समाज के लोगों को जागरुक करते हुए अंतोदय के मंत्र को साकार करने में लगा है। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस कार्यशैली के साथ तेजी से विश्व पटल पर देश का चौमुखी विकास के साथ-साथ सशक्त भारत समृद्ध भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़े हैं वह कहीं ना कहीं पंडित जी के विचारों को दर्शाता है आज देश नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रदेश को नई गति प्रदान कर रहे हैं प्रदेश में किस प्रकार पारदर्शिता बने उसके लिए हमारे मुख्यमंत्री जी ने नए-नए कानून के माध्यम से सबको सुरक्षा देने का काम किया है। आज महानगर देहरादून में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर प्रदेश के कई महानुभावों के द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गए हमारा कर्तव्य है कि महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता महान पुरुषों को स्मरण करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। इस शुभ अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने संगठन के महापर्व सदस्यता अभियान के मध्य पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बूथ पर नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने का भी बहुत बड़ी संख्या में सदस्य बनाने का कार्य किया है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

