देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी की उपस्थिति, पिया थापा वैभव सोनकर एवं सुनील वेदी के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने सभी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज लगातार लोग राहुल गांधी के सफल नेतृत्व में कांग्रेस में सम्मिलित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कुछ लोगों द्वारा देश के माहौल को खराब किया जा रहा है वह देश व समाज के लिए अच्छे संकेत नही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार सफलता हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार देश के उन महान स्वतंत्रता आन्दोलनकारियों के सपनों को नेस्तनाबूत करने का काम कर रही है जिन्होंने एक सुन्दर भारत का सपना देखा था। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओें को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप ईमानदारी के साथ पार्टी के लिए काम करें और पार्टी आपके सम्मान में कोई कसर नही छोडेगी। करन माहरा ने जोर देकर कहा कि बेसक लोग कम हों परन्तु ईमानदार एवं संर्धशील होने चाहिए। उन्होेंने कहा आप लोग युवा हैं आपसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा हम सबको मिलकर एक और आन्दोलन करने की आवश्कता है। भाजपा की राज्य सरकार मेें लगातार महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या, उत्पीड़न, अत्याचार हो रहे हैं जिसमें सबसे अधिक भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओ का नाम सामने आया है। परन्तु सरकार के सह के कारण बलात्कारियों पर कोई ठोस कार्यवाही नही हो पा रही है। जिससे देवभूमि को शर्मसार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब आप और हम सबको स्वयं महिलाआंे के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना होंगा। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा अब निकाय चुनाव नजदीक है आप सबने चुनाव के माध्यम से राज्य सरकार को सबक सिखाने का काम करना है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, अध्यक्ष के सलाहकार अमरजीत सिंह, पिया थापा, सूरज क्षेत्री, गिरिराज किशोर हिन्दुवाण देवेन्द्र सिंह, सुलेमान अली, मोहन काला, सावित्री थापा, गुलमोहम्म आदि उपस्थित थे।
युवाओं ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

