देहरादून 24 दिसम्बर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व वार्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं श्रीमती कैलाशी नेगी ने अपने दर्जनों साथियों सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं नेतृत्व के प्रति आस्था प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी तथा आने वाले नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी को आशातीत सफलता प्राप्त होगी। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुरेन्द्र सिह नेगी, श्रीमती कैलाशी नेगी, सुशील सैनी, हेमंत भंडारी, रंजीत कठैत, मनीष रतूडी, सुरेन्द्र रावत, विमल आदि अनेक लोग शामिल थे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री राजेन्द्र शाह, राकेश नेगी, प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, सुमित राठौर आदि उपस्थित थे।
भाजपा कार्यकर्ताओ ने थामा कांग्रेस का दामन

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

