लडाई-झगडा करने वाले दो व्यक्तियो को कराई हवालात की सैर

admin
1 Min Read

पिथौरागढ़। आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व अराजक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने, अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक मौ. कासिम द्वारा थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में अभियुक्त राजा (पुत्र पुष्कर राम निवासी डांगा डीडीहाट) और कमल कुमार (पुत्र पुष्कर राम निवासी डांगा डीडीहाट) को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 195 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।

Share This Article