पिथौरागढ़। आगामी नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिये गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर नगर पिथौरागढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। पिथौरागढ़ पुलिस और एसएसबी पिथौरागढ़ की संयुक्त टीम द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी ने किया, जिसमें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी, एसएसआई मदन सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक कमलेश जोशी, उप निरीक्षक मनोज जलाल सहित कोतवाली पिथौरागढ़ और एसएसबी पिथौरागढ़ के अधिकारी/कर्मचारीयों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे आगामी नगर निकाय चुनावों में शांति और सौहार्द बनाए रखें। यह संदेश भी दिया कि किसी भी प्रकार की अशांति या कानून-व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त देशभर में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। एएचटीयू पिथौरागढ़ से हेड कांस्टेबल दीपक खनका, कांस्टेबल निर्मल किशोर, कांस्टेबल रण्वीर कम्बोज द्वारा मोस्टमानु क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता पोस्टर चस्पा किये गये। थानाध्यक्ष मुनस्यारी बीसी मासीवाल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्रदीप कन्याल, कांस्टेबल विरेन्द्र गैडा, कांस्टेबल प्रेम बंगियाल के द्वारा मदकोट तिराहे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और जागरूकता पोस्टर चस्पा किये गये। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शंकर सिंह द्वारा लेलू, सुवाकोट, भडकटिया क्षेत्र में महिलाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई गई। इसके साथ ही साइबर अपराधों, बाल अपराधों और उनसे बचने के उपायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को महिला हैल्पलाइन नं. 1090, साईबर हैल्पलाइन नं. 1930 और आपातकालीन हैल्पलाइन नं. 112 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता के दौरान जागरूकता पोस्टर भी चस्पा किये गये।
कोतवाली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

