देहरादून, 24 जनवरी। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश अनुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा आज गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट देहरादून में मतदाता दिवस से पूर्व एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन आपको अपना वोटर पहचान पत्र, मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करवाने यदि किसी के वोटर लिस्ट में नाम गलत हो तो उसे आप ठीक करवा सकते हैं, इन सब के माध्यम से हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। जिन छात्र-छात्राओं का जन्म अक्टूबर 2007 पहले से हुआ है वह अपने निर्वाचन पहचान पत्र के लिए इस दिवस को आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं को नालसा टोल फ्री नंबर 15100 साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 तथा नारकोटिक्स टोल फ्री नंबर 1933 आदि नंबरों के साथ-साथ नालसा थीम सोंग्स एक मुट्ठी आसमान का भी प्रचार एवं प्रसार किया गया। इसके पश्चात छात्र छात्रों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। शिविर में इस अवसर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली जुगराण, हेमंत तिवारी, विनोद शर्मा के साथ-साथ 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
मतदाता दिवस से पूर्व जागरूकता शिविर का आयोजन

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

