Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर जनता की समस्याएं हल करने के दिए निर्देश…

admin
1 Min Read

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले. इस दौरान सीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

सीएम ने ये भी कहा कि आमजन को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े. स्थानीय लोगों की समस्याओं का निस्तारण तत्परता से स्थानीय स्तर या जनपद स्तर पर ही कर दिया जाए. ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी ना हो. इस संबंध में किसी भी प्रकार के विलम्ब या लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है.

सीएम ने कहा कि अधिकारी फील्ड में जाकर स्वयं भी जनता की समस्याओं के बारे में जानकारी लें और उचित कार्रवाई करें . इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Share This Article