प्रदेश के तीन जिलों में बारिश की संभावना, राजधानी में जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

admin
1 Min Read

प्रदेश के उत्तराकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि देहरादून में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि दून के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज के तापमान में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है।

Share This Article