Chardham Yatra 2025 : देवभूमि में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, 25 लाख से अधिक लोगों ने किया दर्शन..

1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2025) जारी है। देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। केदारनाथ, गंगोत्री धामा, बद्रीनाथ, नैनीताल और मसूरी में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों का तांता लगा हुआ है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है।

‘सेवा, श्रद्धा और व्यवस्था का अनुपम उदाहरण

इसी बीच सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2025) सेवा, श्रद्धा और व्यवस्था का अनुपम उदाहरण बन रही है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था एवं शासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्था के फलस्वरूप अब तक 25 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार, श्री बदरीनाथ, श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। सीएम धामी ने आगे कहा कि हमारी सरकार ट्रैफिक नियंत्रण, स्वास्थ्य जांच, ई-रजिस्ट्रेशन, चिकित्सा सुविधाएं और रीयल टाइम मॉनिटरिंग जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से चारधाम यात्रा को निरंतर सुगम एवं सुरक्षित बना रही है।

Share This Article