Chardham Yatra 2025: चारधाम में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, 30 लाख से अधिक लोगों ने किया दर्शन, देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जा रहा है विशेष ध्यान….

1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2025) जारी है। देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। केदारनाथ, गंगोत्री धामा, बद्रीनाथ, नैनीताल और मसूरी में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों का तांता लगा हुआ है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है।

देवभूम में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का हुजूम

चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2025) सेवा, श्रद्धा और व्यवस्था का अनुपम उदाहरण बन रही है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था एवं शासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्था के फलस्वरूप अब तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार, श्री बदरीनाथ, श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं।

केदारनाथ धाम (Kedarnath Yatra 2025) में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मौसम की चुनौतियां भी श्रद्धालुओं के हौसले नहीं तोड़ पाई। जिसके चलते इस बार यात्रा में अकेले केदारनाथ धाम में 42 दिनों में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन का रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि 2 मई को श्री केदारनाथ और 4 मई को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे।

Share This Article