देश
फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी Royal Enfield 350cc बाइक्स की बिक्री, ग्राहकों को बड़ा फायदा

रॉयल एनफील्ड ने फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर एक नई पहल की है। 22 सितंबर 2025 से ग्राहक फ्लिपकार्ट पर कंपनी की 350cc मोटरसाइकिल रेंज को बुक कर सकेंगे।
शुरुआत में यह सुविधा केवल पांच शहरों – बेंगलुरु, गुरुग्राम, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई – में उपलब्ध होगी। ऑनलाइन बुकिंग के बाद ग्राहकों को डिलीवरी और आफ्टर-सेल्स सर्विस अधिकृत डीलरों से ही दी जाएगी।
कंपनी का कहना है कि फ्लिपकार्ट से बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को फुल GST बेनिफिट्स मिलेंगे, जिससे कीमतें पहले के मुकाबले कम हो गई हैं।
Hunter 350 अब ₹1,38,200 में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत ₹1,49,900 थी। इसी तरह Classic 350 Redditch एडिशन की कीमत ₹1,97,253 से घटकर ₹1,81,800 रह गई है।
फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध रॉयल एनफील्ड की रेंज में Hunter 350, Bullet 350, Classic 350, Goan Classic 350 और Meteor 350 शामिल होंगी।




