खेल

शुभमन गिल का शानदार शतक, विराट कोहली के बाद रचा नया इतिहास – एक साल में बतौर कप्तान 5 टेस्ट शतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी बेहतरीन फॉर्म जारी रखी है। दिल्ली में खेले जा रहे भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच के दौरान गिल ने शानदार शतक जड़कर एक नया कीर्तिमान बना दिया।

11 अक्टूबर (शनिवार) को खेले जा रहे मुकाबले में शुभमन गिल ने 176 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्का लगाते हुए अपना दूसरा शतक पूरा किया।

यह पारी उनके लिए बेहद खास रही क्योंकि गिल अब एक कैलेंडर ईयर में बतौर कप्तान 5 टेस्ट शतक जड़ने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवल विराट कोहली ने किया था।

गिल ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करते हुए न केवल कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भी नया रिकॉर्ड बना डाला।

उन्होंने अब तक के सबसे ज़्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बनने का गौरव प्राप्त किया और अपने खाते में 2826 रन जोड़ लिए हैं।

इस उपलब्धि के साथ भारतीय टीम के लिए क्लीन स्वीप की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि क्या गिल की कप्तानी में भारत इस सीरीज़ को 3-0 से अपने नाम कर पाएगा।

Related Articles

Back to top button