KBC S-17 जूनियर स्पेशल: एंजल बनी लखपति — उत्तराखंड की पहली हॉट सीट विजेता

Daily Prime Desk
1 Min Read

टीवी का चर्चित क्विज़ शो “कौन बनेगा करोड़पति सीज़न-17 (KBC S-17)” के जूनियर स्पेशल एपिसोड में एंजल नैथानी ने कमाल कर दिया। उत्तराखंड की यह 11 वर्षीया बेटी न सिर्फ हॉट सीट पर बैठने वाली पहली उत्तराखंडी बेटी बनी, बल्कि 12.5 लाख रुपये जीतकर लखपति बनकर लौटीं।

एंजल मूलतः पौड़ी जिले की रहने वाली हैं और वर्तमान में उनका परिवार मालदेवता के केसरवाला गाँव में रहता है। उनके पिता मुकेश कुमार नैथानी सचिवालय राज्य संपत्ति विभाग में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं, तथा मां प्रीती नैथानी गृहणी हैं।

एंजल इस सफर की तैयारी पिछले दो साल से कर रही थीं। इस वर्ष उन्होंने ऑडिशन, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार जैसे सभी चरणों को पार किया और फिर हॉट सीट पर सफलतापूर्वक पहुंचीं।

शो के दौरान, एंजल ने संस्कृत गीत के माध्यम से अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं, जिसे सुनकर शो में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि उत्तराखंड के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बन गई है।

Share This Article