उत्तराखंडउत्तराखण्ड
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: गणेश गोदियाल बने नए प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह को प्रचार समिति और हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन की कमान

कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस बदलाव का उद्देश्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को नई दिशा देना है।
संगठन में अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं— पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को प्रचार अभियान समिति की कमान दी गई है, जबकि वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का प्रमुख बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार, पार्टी ने प्रदेश के 27 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से कांग्रेस राज्य में एकजुटता और सक्रियता बढ़ाने की कोशिश कर रही है, ताकि अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके।




