द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब छह महीने उखीमठ के ओंकारेश्वर में होंगे दर्शन

Daily Prime Desk
1 Min Read

द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर के कपाट विधि-विधान और विशेष पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए औपचारिक रूप से बंद कर दिए गए। मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष मद्महेश्वर धाम में लगभग 18,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो पिछले वर्षों की तुलना में बड़ी संख्या है।

कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को लगभग पाँच क्विंटल फूलों से सजाया गया। कपाट बंद होने के साथ ही भगवान मद्महेश्वर की चल-विग्रह डोली अपनी शीतकालीन गद्दीस्थली की ओर रवाना हुई। डोली पहले गौंडार और गिरिया में रातभर रुकेगी और इसके बाद उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

अब अगले छह महीनों तक श्रद्धालु उखीमठ में भगवान मद्महेश्वर के दर्शन कर सकेंगे, क्योंकि उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी और मौसम की कठोरता के कारण गर्मियों तक मुख्य मंदिर के कपाट बंद रहते हैं।

Share This Article